MNNIT के छात्रों ने बनाई अनोखी बाइक, शराब के नशे में नहीं होगी स्टार्ट #PrayagrajNews
जी हां...यह है हाइब्रिड इलेक्ट्रिक गरुण को। इसमें बहुत खासियत है। इसकी सवारी करने वाला सुरक्षित रह सकता है। इसके लिए इसमें एक अनोखा सिस्टम लगा है। यदि शराब के नशे में कोई इस बाइक को स्टार्ट करने की कोशिश करेगा तो वह नाकाम रहेगा। यह स्टार्ट ही नहीं होगी। संस्थान के विद्यार्थियों ने इसे बनाया है। इस खास फीचर वाली बाइक को 25 हजार रुपये की लागत से बनाया गया है। इस पर दो लोग बैठकर सवारी कर सकते हैं।
बाइक की खासियत इसके इलेक्ट्रॉनिक सर्किट में है : प्रो. शिवेश शर्मा
डिजाइन एवं इनोवेशन सेंटर के को-आर्डिनेटर प्रो. शिवेश शर्मा ने कहा कि गरुड़ एक हाइब्रिड इलेक्ट्रिक बाइक है, जो दो लोगों को बैठाने की क्षमता रखती है। इसमें एक बेहतरीन अल्कोहल सेंसर है जो इस बाइक को बेहद सुरक्षित एवं अलग बनाती है। इसकी खासियत इसके इलेक्ट्रॉनिक सर्किट में है जिसके चलते यदि ड्राइवर ने शराब पी है तो बाइक चालू ही नहीं होगी, यह फीचर बाइक को किसी भी दूसरी इलेक्ट्रिक बाइक से अलग करती है और सेफ्टी के फील्ड में एक नई क्रांति की झलक पेश करती है। इसमें एक शानदार मोटर भी है। छात्रों ने इस बाइक को सिर्फ 25,000 रुपये में बनाई है। प्रो. गीतिका, प्रो.टी. लहरी, डॉ. नीतीश पुरोहित व प्रो. आरआर तिवारी ने विशेषता बताई।
