यूपीएससी के प्रतियोगियों ने सुभाष चौराहे पर किया प्रदर्शन, हिंदी भाषी छात्रों से अन्याय का आरोप

संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में हिंदी भाषी छात्रों के साथ अन्याय हो रहा है।  प्रतियोगी छात्रों ने यह आरोप लगाते हुए शनिवार सुबह प्रयागराज  के चंद्रशेखर आजाद पार्क से सुभाष चौराहे तक पैदल मार्च निकाला और यूपीएससी के खिलाफ प्रदर्शन किया।



छात्रों का आरोप है कि यूपीएससी की ओर से हिंदी भाषी छात्रों के साथ लगातार अन्याय किया जा रहा है। प्रतियोगियों ने इसके खिलाफ आंदोलन को और तेज करने का आह्वान किया।इस दौरान छात्रों ने जमकर नारेबाजी भी की। छात्रों के आंदोलन को देखकर पुलिस प्रशासन भी हरकत में आ गया।