MakarSankranti : गंगा-यमुना व सदृश्य सरस्वती के तीरे संगम पर उमड़ी आस्था, 43 लाख ने लगाई डुबकी #PrayagrajNews|
माघ मेला-2020 में मकर संक्रांति पर बुधवार को ही संगम पर आस्था हिलोर लेती दिख रही है। भोर से ही श्रद्धालुओं ने पवित्र त्रिवेणी में पुण्य की डुबकी लगानी शुरू कर दी है। वहीं मंगलवार की भोर से ही स्नान करने श्रद्धालु पहुंचने लगे थे। कल ही शाम तक लाखों लोगों ने स्नान कर लिया था। मकर संक्रांति के पर्व पर शाम छह बजे तक करीब 60 लाख श्रद्धालु संगम व गंगा के घाटों पर डुबकी लगा चुके थे। ऐसा प्रशासन का दावा है।
