एटीएम कार्ड की क्लोनिंग कर रकम उड़ाने वाले तीन शातिर गिरफ्तार
जिले की क्राइम ब्रांच ने एटीएम की क्लोनिंग कर और धोखाधड़ी कर रकम उड़ाने वाले तीन शातिरों को दबोचा है। पुलिस ने इन शातिरों को शाहगंज इलाके में लीडर रोड स्थित आइडीबीआइ बैंक के एटीएम के बाहर से दबोचा है। इनके कब्जे से एक लैपटॉप, एक रीडर, राइटर और पांच एटीएम कार्ड मिले हैं।
आधे घंटे में निकाल लेते थे दो दिन की अधिकतम निकासी सीमा की रकम
पूछता में शातिरों ने बताया कि वे मदद के बहाने एटीएम लेकर हाथ में लिए रीडर में स्कैन कर लेते फिर एक साथी चुपके से पासवर्ड भी देख लेता था। इसके बाद खाते से रकम उड़ा देते थे। रकम रात में पौने 12 बजे से सवा 12 बजे के बीच में रकम निकालते थे। ताकि दो दिन की सीमा की अधिकतम रकम उड़ाई जा सके। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वे गुजरात के कई जिलों में तमाम ऐसी वारदात को अंजाम दे चुके हैं। गिरफ्तार शातिरों से पूछताछ में शहर में हुई कई वारदातों भंडाफोड़ हुआ है।
ये हुए हैं गिरफ़तार
पकड़े गए आरोपितों में धर्मेंद्र कुमार निवासी चौहान का पूरा, मऊआइमा, उदय प्रताप सिंह उर्फ मोनू निवासी बनवीर काछ, थाना कोतवाली, प्रतापगढ़ और कुंवर सिंह निवासी चौहान का पूरा मऊआइमा हैं। इनका एक साथी जमील पुत्र निवासी चौहान का पूरा, मऊआइमा मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
