मकर सक्रांति पर समाजिक समरसता भोज आयोजन



प्रयागराज :- कौशाम्बी विकास परिषद की ओर से सामाजिक समरसता भोज का आयोजन धूमनगंज स्थिति गेस्ट हाउस में कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर के नेतृत्व में समपन्न हुआ। विगत वर्षों की भांति आयोजित सामाजिक समरसता भोज में प्रयागराज कौशाम्बी प्रतापगढ़ मिर्जापुर जौनपुर वाराणसी के बीजेपी के नेता ,पदाधिकारी  कार्यकर्ता एवम समर्थक एकत्र हुए।कार्यक्रम में आये विशिष्ट अतिथियों का सांसद विनोद सोनकर ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम में आये हजारों लोगों को नागरिकता संशोधन कानून पर जन जागरूकता बढ़ाने के लिए पुस्तिका का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में प्रयागराज के सुप्रसिद्ध भजन गायक मनोज गुप्ता अपने भजनो सब मंत्रमुग्ध कर दिया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शंकराचार्य वासुदेवानन्द सरस्वती एवम विशिष्ट अतिथियों में पूर्व सांसद व मंत्री डॉ०नरेंद्र सिंह गौर,पूर्व राज्यपाल पंडित  केसरी नाथ त्रिपाठी ,सांसद केसरी देवी पटेल,राज्य मंत्री मन्नू कोरी,चिन्ना रामू राष्ट्रीय महामंत्री अनुसूचित मोर्चा,पूर्व सांसद रत्ना सिंह,विधायक संजय गुप्ता,लालबहादुर पटेल,शीतल पटेल,अजय भारतीया, प्रवीण पटेल,हर्षवर्धन वाजपेयी,विक्रमादित्य मौर्य,जिला अध्यक्ष कौशाम्बी अनीता त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी,अश्वनी दुबे के साथ कमलेश सोनकर ,जय सोनकर,रविन्द्र मिश्रा,पुष्पा देवी,संगीता सरोज आदि उपस्थित रहे।