कौशाम्बी में बम से हमला कर कैश लूटने की कोशिश मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार
कड़ा कोतवाली के नरवा पर गांव के समीप सोमवार की सुबह कार सवार बदमाशों ने एक कैश वैन को लूटने की कोशिश किया। बदमाशों ने कैश वैन पर बम से हमला करने के बाद टायर में गोली मार दी।
इसके बाद भी चालक वैन लेकर बदमासों की घेराबंदी को तोड़ते हुए कोतवाली पहुच गया। सूचना मिलने के बाद कड़ा और कोखराज कोतवाली की पुलिस ने बदमासों की तलाश ने नाकेबंदी कर दी। घेराबंदी के दौरान पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश पकड़ा गया। उसके पैर में गोली लगी है। जबकि दो अन्य कार छोड़कर फरार हो गए। जख्मी बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही फरार बदमासों की तलाश की जा रही है।

