गंगा में डूब रही महिला को बचाया, दूसरे को ठंड लगने पर कराया इलाज


गंगा में डूब रही महिला को बचाया, दूसरे को ठंड लगने पर कराया इलाज अमावस्या पर गंगा गोमती सेवा संस्थान के लोगों ने पुलिस का दिया साथ
कड़ा। शीतला धाम कड़ा के कुबरी घाट में अमावस्या पर्व पर गंगा स्नान के लिए आई महिला को गंगा गोमती सेवा संस्थान के लोगों ने डूबने से बचा लिया। इसी तरह स्नान के बाद ठंड लगने से बेहोश हुए बुजुर्ग को भी जीवनदान दिया गया है।
अमावस्या पर कड़ा के कुबरी घाट में गंगा स्नान करने वालों की भीड़ लगती है। इस बार सूर्यग्रहण को लेकर ज्यादा भीड़ थी। पुलिस ने गंगा गोमती सेवा संस्थान के विनय पांडेय व मकबूल को मदद से लिए घाट में गोताखोरों के साथ मौजूद रहने को कहा था। दोपहर में स्नान के दौरान मोंगरी गांव की आरती देवी (35) पत्नी राजेंद्र पैर फिसलने से गहरने पानी में समा गई। गोताखोर तत्काल नदी में कूदे और आरती को सकुशल बाहर निकाल लिया। इसी तरह कुम्हिवां गांव के बच्ची लाल (60) स्नान करके जैसे ही बाहर निकले, ठंड के कारण बेहोश हो गए। संस्था के लोगों ने उन्हें इलाज के लिए सीएचसी इस्माइलपुर पहुंचाया। इलाज के बाद बच्ची लाल की हालत समान्य हैं।